Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Feb, 2026 04:29 PM

मध्य प्रदेश के धार जिले से कांग्रेस के लिए एक और असहज करने वाली खबर सामने आई है।
धार: मध्य प्रदेश के धार जिले से कांग्रेस के लिए एक और असहज करने वाली खबर सामने आई है। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह उर्फ हनी बघेल के भाई अर्जुन बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन पर शराब दुकान में घुसकर जबरदस्ती बोतलें उठाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
वायरल CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि शराब दुकान का कर्मचारी हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और शराब की बोतलें लेकर दुकान से निकल गया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक न तो जिला प्रशासन और न ही पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने आई है। इस चुप्पी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल वही — कार्रवाई कब?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करेगा, या फिर राजनीतिक रसूख के आगे कानून एक बार फिर खामोश रहेगा?