विधायक संजय शुक्ला ने PM मोदी को समर्पित की अयोध्या यात्रा, कहा- रामलल्ला से प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना करेंगे

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2022 03:47 PM

mla sanjay shukla dedicated ayodhya yatra to pm modi

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 600 नागरिकों के साथ आज एक बार फिर अयोध्या यात्रा शुरू की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यह यात्रा उन्होंने प्रधानमंत्री को समर्पित की।

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 600 नागरिकों के साथ आज एक बार फिर अयोध्या यात्रा शुरू की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यह यात्रा उन्होंने प्रधानमंत्री को समर्पित की।

PunjabKesari

विधायक शुक्ला के द्वारा दिसंबर 2021 से हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के 1 वार्ड के 600 नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवाई जा रही है। 4 दिन की यात्रा पर जाने के लिए नागरिकों में जोरदार उत्साह होता है। आज दसवीं बार यह यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हुई। आज वार्ड क्रमांक 10 के 600 यात्री सुबह बाणेश्वरी कुंड पर एकत्रित हो गए।

PunjabKesari

वहां पर विधायक शुक्ला के साथ इन यात्रियों के द्वारा भगवान की पूजा कर भजन किए गए। उसके बाद में इन यात्रियों को शोभायात्रा के रूप में रेलवे स्टेशन लाया गया। जहां से सभी यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। इन यात्रियों के साथ हमेशा की तरह विधायक शुक्ला भी गए हैं।

PunjabKesari

विधायक शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज आयोजित की जा रही अयोध्या यात्रा हम प्रधानमंत्री को समर्पित करते हैं। यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल यात्री प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए भगवान राम से प्रार्थना करेंगे। यह यात्रा 4 दिन बाद वापस लौटेगी। इस दौरान इन यात्रियों के द्वारा भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर जाकर रामलला के दर्शन किए जाएंगे। इसके साथ ही अयोध्या के अन्य प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन किए जाएंगे। सरयू नदी के तट पर जाकर दीपदान किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!