Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Feb, 2026 02:07 PM

मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
MP News: मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद पर तैनात कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अचानक इस्तीफे से प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
हेमंत कटारे ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Jitu Patwari और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar को सौंपा है।
इस्तीफे के पीछे की असली वजह
कांग्रेस नेताओं से बातचीत में सामने आया है कि हेमंत कटारे ने पारिवारिक जिम्मेदारियों और समयाभाव को इस्तीफे का मुख्य कारण बताया है। उनका कहना है कि उप नेता प्रतिपक्ष जैसे बड़े पद की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे अपने विधानसभा क्षेत्र को उतना समय नहीं दे पा रहे थे, जितना देना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया।
पार्टी में बने रहेंगे सक्रिय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने साफ किया कि हेमंत कटारे का इस्तीफा सिर्फ संगठनात्मक पद से जुड़ा है। वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता में बने रहेंगे और आगे भी कांग्रेस संगठन के लिए पूरी सक्रियता से काम करते रहेंगे।
अब अंतिम फैसला खड़गे के हाथ
इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान जल्द ही इस पर निर्णय ले सकता है।
प्रदेश की राजनीति में इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के अंदर संगठनात्मक फेरबदल और नए चेहरे को जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं।