Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Oct, 2021 08:42 PM
देश में लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और नसीहत भी दी है। उन्होंने मोदी सरकार को फेलियर बताया है और शास्त्रियों से संपर्क करने की बात कही है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा...
शहडोल (अजय नामदेव): देश में लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और नसीहत भी दी है। उन्होंने मोदी सरकार को फेलियर बताया है और शास्त्रियों से संपर्क करने की बात कही है।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा है कि महंगाई से हर घर प्रभावित हो रहा है। सभी का बजट बिगड़ रहा है। महंगाई के चलते गरीब तबका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इन दिनों सबसे महंगा पेट्रोल डीजल मध्यप्रदेश में ही मिल रहा है।