नकटी बेदखली विवाद: सांसद बृजमोहन ने प्रभावित परिवारों को दिया भरोसा, बोले- पुनर्वास से पहले नहीं होगी बेदखली

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 28 Jun, 2026 02:21 PM

brijmohan agrawal assures relief to nakti families

रायपुर के नकटी क्षेत्र में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए जारी बेदखली नोटिस को लेकर प्रभावित ग्रामीणों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी चिंता जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि बेदखली की कार्रवाई से कई परिवारों के बेघर होने का खतरा पैदा हो...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): रायपुर के नकटी क्षेत्र में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए जारी बेदखली नोटिस को लेकर प्रभावित ग्रामीणों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी चिंता जाहिर की। ग्रामीणों ने बताया कि बेदखली की कार्रवाई से कई परिवारों के बेघर होने का खतरा पैदा हो गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रभावित ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना उचित पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के किसी भी परिवार को बेदखल नहीं किया जाएगा। सांसद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य विकास के साथ-साथ जनकल्याण भी है। जिन परिवारों के पास रहने के लिए कोई दूसरा घर नहीं है, उन्हें बिना पुनर्वास बेघर करना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस विषय पर वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा कर न्यायपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। बैठक में सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वास योजना तैयार होने तक किसी भी प्रकार की बेदखली की कार्रवाई न की जाए। साथ ही पूरी प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद बनाए रखने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने को कहा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों से भी अपील की कि जिन लोगों के पास अन्य स्थानों पर आवास उपलब्ध हैं, वे सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करें, ताकि वास्तव में जरूरतमंद और भूमिहीन परिवारों को पुनर्वास का लाभ मिल सके।

गौरतलब है कि सांसद इससे पहले भी इस परियोजना को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा की मांग कर चुके हैं। अब ग्रामीणों की नजर सरकार की आगामी कार्रवाई और पुनर्वास संबंधी फैसले पर टिकी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!