Mp News: 2026 तक होगी MPPSC भर्ती परीक्षा! इन परीक्षाओं के इंटरव्यू भी अटके? अधर में कैंडिडेट्स का भविष्य

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 28 Aug, 2025 01:33 PM

mppsc recruitment calendar shifted again many interviews stuck candidates risk

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की भर्तियों का कैलेंडर लगातार खिसकता जा रहा है। कई परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं लेकिन इंटरव्यू अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। वहीं, कुछ भर्तियां कानूनी विवाद और प्रशासनिक अड़चनों में फंसी हुई हैं। इस देरी के चलते...

भोपाल: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की भर्तियों का कैलेंडर लगातार खिसकता जा रहा है। कई परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं लेकिन इंटरव्यू अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। वहीं, कुछ भर्तियां कानूनी विवाद और प्रशासनिक अड़चनों में फंसी हुई हैं। इस देरी के चलते अभ्यर्थियों को अंदेशा है कि कई भर्तियों की प्रक्रिया अब 2026 तक खिंच सकती है।

PunjabKesari,MPPSC, MPPSC Recruitment, MPPSC Calendar, MPPSC Delay, Madhya Pradesh News, MPPSC Interview, Assistant Professor Recruitment, Food Safety Officer Exam, State Service Exam, MPPSC 2022, MPPSC 2024, Recruitment Delay, MPPSC Latest Update, MPPSC Court Case, MPPSC News

भर्ती 2022 – सहायक प्राध्यापक
नवंबर 2022 में 1669 पदों पर सहायक प्राध्यापक की भर्ती निकली थी। परीक्षा 2023 में कराई गई और परिणाम 2024 की शुरुआत में घोषित हुए। लेकिन अभी भी चार विषयों के इंटरव्यू अधूरे हैं, जिनमें 450 से अधिक पद शामिल हैं। आयोग का कहना है कि सबसे पहले इन्हीं विषयों के इंटरव्यू पूरे किए जाएंगे। इसका मतलब यह भर्ती लगभग चार साल में पूरी होगी।

सहायक प्राध्यापक भर्ती 2024
साल 2024 में 23 विषयों में 1928 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है, लेकिन इंटरव्यू प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। आयोग ने साफ किया है कि 2022 की भर्ती पूरी होने के बाद ही 2024 की भर्ती पर काम होगा। ऐसे में इस भर्ती के इंटरव्यू 2025 के अंत या 2026 में होने की संभावना है।

अभ्यर्थियों की परेशानी
लंबी प्रक्रिया से अभ्यर्थी सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनका कहना है कि लगातार देरी से उनका करियर अधर में लटक गया है। कई परीक्षाओं के ओवरलैप और कानूनी अड़चनों की वजह से वे आगे की पढ़ाई या वैकल्पिक योजना भी नहीं बना पा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025
यह परीक्षा गड़बड़ियों के कारण निरस्त की गई थी और दिसंबर 2025 में दोबारा कराई गई। अब यह भर्ती भी 2026 में इंटरव्यू चरण में पहुंचेगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि बार-बार स्थगन से उनकी तैयारी और करियर दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

राज्य सेवा परीक्षा 2025
आयोग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा राज्य सेवा परीक्षा भी विवादों में है। प्रीलिम्स परीक्षा हो चुकी है, लेकिन मेरिट लिस्ट को लेकर मामला हाईकोर्ट में है। अदालत ने मेंस परीक्षा पर रोक लगा दी है। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संशोधित रिजल्ट आएगा। इस कारण इस परीक्षा की प्रक्रिया भी 2026 तक खिंचने की संभावना है।

अन्य लंबित भर्तियां
खनन अधिकारी, डेंटल सर्जन, लाइब्रेरियन, खेल अधिकारी, सहायक प्रबंधक और परिवहन उप-निरीक्षक की भर्तियां भी रुकी हुई हैं। इनमें से कई परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इनके इंटरव्यू अब अगले साल यानी 2026 तक ही संभव दिख रहे हैं।

आयोग का रुख
MPPSC अधिकारियों का कहना है कि वे अभ्यर्थियों की परेशानी समझते हैं और सभी लंबित प्रक्रियाओं को धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!