आदिवासी युवती को तंग करके फोटो मांग रहा था मुस्लिम युवक! करणी सेना के हत्थे चढ़ा तो पैरा छूकर,दीदी माफ कर दो कहता आया नजर!

Edited By Desh sharma, Updated: 12 Sep, 2025 05:09 PM

muslim youth was harassing a tribal girl and asking for her photo karni sena

इंदौर में लव जिहाद के आरोप में युवक की जमकर पिटाई की गई। पिटाई के बाद करणी सेना ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रह था।  युवती की शिकायत के बाद  हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई...

इंदौर ( सचिन बहरानी):  इंदौर में लव जिहाद के आरोप में युवक की जमकर पिटाई की गई। पिटाई के बाद करणी सेना ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रह था।  युवती की शिकायत के बाद  हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

PunjabKesari

मूसाखेड़ी में रहने वाली एक आदिवासी युवती ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक इंदौर के मूसाखेड़ी में रहने वाली एक आदिवासी युवती ने मुस्लिम युवक पर लव जिहाद के गंभीर आरोप लगाए हैं।आदिवासी युवती ने हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत और करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क करके मुस्लिम युवक से परेशान किए जाने की शिकायत की थी। युवती ने बताया कि शादाब अली नाम का एक मुस्लिम युवक पिछले 15 दिनों से उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह उससे बार-बार अश्लील मैसेज करके फोटो और वीडियो मांग रहा था।

PunjabKesari

पैर छूकर गलती की माफी मांगता नजर आया युवक

हिंदूवादी नेताओं ने जब शादाब अली की जानकारी निकाली तो पता चला कि वह एक ट्रक ड्राइवर है और रेती लेकर इंदौर आ रहा है। जैसे ही वह इंदौर पहुंचा, हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। युवती के सामने ही उसकी चप्पलों से पिटाई की गई। इस दौरान पैर छूकर गलती की माफी मांगता नजर आया। पिटाई के दौरान शादाब बोलता रहा कि दीदी  आगे से ऐसा नहीं करुंगा ।

PunjabKesari

पूछताछ के दौरान, शादाब ने बताया कि उसे युवती का नंबर किसी और लड़के ने दिया था। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि शादाब के भाई मोहम्मद अली पर भी जबलपुर में एक हिंदू लड़की को लव जिहाद में फंसाने का आरोप लगा था। उस मामले में मोहम्मद अली को रेप केस में सजा भी हो चुकी है। शादाब भी पहले सीहोर जेल में छेड़छाड़ के मामले में तीन महीने रह चुका है। वही आरोपी शादाब के मोबाइल की जाँच करने पर उसकी इंस्टाग्राम आईडी से कई अन्य लड़कियों के साथ भी चैट मिली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!