Edited By Vikas Tiwari, Updated: 31 May, 2023 12:41 PM

मध्य प्रदेश में भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह भदौरिया समेत 3 आरोपियों पर पुलिस ने 3-3 हजार का इनाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक सभी फरार आरोपियों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और हरिजन एक्ट के मामले में फरार चल रहे हैं।
छतरपुर (राजेश चौरसिया): एसपी अमित सांघी (amit sanghi) ने भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष (BJYM Rural Mandal President) नागेन्द्र सिंह भदौरिया (Nagendra Singh Bhadoriya) समेत 3 आरोपियों पर 3-3 हजार का इनाम घोषित किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है। लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है। जिसके बाद एसपी अमित सांघी ने तीनों के खिलाफ जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी नागेन्द्र सिंह भदौरिया (Nagendra Singh Bhadoriya absconding) समेत 3 आरोपियों पर शहर के सिविल लाइन थाने में रास्ता रोककर मारपीट का आरो है, जिसके बाद सभी पर हरिजन एक्ट लगाया गया। लेकिन भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह भदौरिया सहित तीन आरोपी भाग निकले। आरोपियों के संबंध में सूचना देने और सभी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को यह इनामी राशि दी जाएगी।
नागेन्द्र सिंह भदौरिया पर पहले से दर्ज हैं और मामले
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाने में पंजीबद्ध धारा 341, 294, 323, 327, 329, 34 आईपीसी 3(1) द, 3 (1) ध, 3 (2) व्हीए एससी-एसटी एक्ट में आरोपी नागेन्द्र सिंह भदौरिया पिता नरेन्द्र सिंह भदौरिया, नरेश भदौरिया उर्फ चुखर सिंह पिता नरेन्द्र सिंह भदौरिया दोनों निवासी रसुईया ठाकुरन और पंकज पंडित (pankaj pandit absconding) निवासी छतरपुर पर 3-3 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह भदौरिया के ऊपर और भी कई केस चल रहे हैं। इसी तरह के एक प्रकरण में उसके ऊपर पहले से भी 5 हजार का इनाम घोषित है।