Edited By Desh Raj, Updated: 18 Mar, 2026 04:45 PM

छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बस्तर जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है।
(बस्तर): छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बस्तर जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है। दरअसल जहां पर जिम्मेदारों पर ही सवाल खड़े हो गए। व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने वाले अधिकारी और कर्मचारी ही ड्यूटी के दौरान कार्यालय से गायब पाए गए हैं जिससे शिक्षा विभाग पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कार्रवाई करते हुए 54 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी होते ही विभाग में हड़कंप मंच गया है।
शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने किया था औचक निरिक्षण
दरअसल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एच.आर. सोम ने अचानक ही व्यवस्था का निरीक्षण किया था लेकिन स्थिति देखखर हैरान रह गए। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की स्थिति बेहद ही चौंकाने वाली मिली । दरअसल इस दौरान निरीक्षण के समय अधिकारी और कर्मचारी ही कार्यालय गैरहाजिर पाए गए।
(BEO) कार्यालय की स्थिति भी कुछ ऐसी ही मिली
जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के समय डीईओ बलिराम बघेल सहित 29 अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय से गैरहाजिर थे। डीईओ कार्यालय के साथ ही BEO कार्यालय की हालत भी कुछ चौंकाने वाली ही थी। बीईओ अनिल दास समेत 25 कर्मचारी ड्यूटी के समय गायब थे। यानिकी दोनों कार्यालयों से कुल मिलाकर 54 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित थे।
इस रवैये के चलते नोटिस किया गया जारी
केस की गंभीरता को समझते हुए संयुक्त संचालक और उप संचालक ने गैरहाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद मची सनसनी
वहीं इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है, कर्मचारियों में खलबली का माहौल देखा जा रहा है। वैसे सवाल उठने लाजमी है क्योंकि इतने बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरहाजरी काफी कुछ बयान करती है।