Edited By Desh Raj, Updated: 22 Mar, 2026 11:15 PM

मध्य प्रदेश के खंडवा में महिला बाल विकास मंत्री ने बड़ा बयान दिया है... निर्मला भूरिया ने कुपोषण को लेकर बड़ी बात बोली है, उन्होंने कहा है कि कुपोषण से मध्यप्रदेश ही नहीं पूरा विश्व जूझ रहा है...
खंडवा(मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा में महिला बाल विकास मंत्री ने बड़ा बयान दिया है... निर्मला भूरिया ने कुपोषण को लेकर बड़ी बात बोली है, उन्होंने कहा है कि कुपोषण से मध्यप्रदेश ही नहीं पूरा विश्व जूझ रहा है... कुपोषण का मतलब अमीरी गरीबी नहीं है बल्कि खान-पान है... कई बार अच्छे घरों के बच्चों में भी कुपोषण मिलता है... जी हां ये शब्द महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के हैं।
खंडवा पहुंची प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री
निर्मला भूरिया ने गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है जिस तरह का माहौल सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा है। हमारी सरकार, प्रधानमंत्री सब मैनेज कर रहे है, इतनी ज्यादा दिक्कत नहीं है जितना प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इतना क्राइसिस नहीं है जितना बताया जा रहा है।
कुपोषण से भारत ही नहीं पूरी दुनिया प्रभावित है-निर्मला
मंत्री निर्मला भूरिया ने कुपोषण को लेकर कहा कि, कुपोषण से मध्यप्रदेश ही नहीं, भारत ही नहीं पूरा विश्व इससे प्रभावित है। कुपोषण का मतलब अमीरी-गरीबी से नहीं है, खाना-पान में पौष्टिकता होनी चाहिए। जो मिलना चाहिए उनको हमे लेना चाहिए इस पर सरकार का फोकस है।
देश के प्रधानमंत्री और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी इस ओर फोकस कर रहे है। कहीं जिलों में हम नवाचार भी कर रहे है ताकि प्रदेश से कुपोषण खत्म हो सके। कुपोषण ऐसा नहीं है कि गरीब बच्चों में है अच्छे घरों में भी हमे कुपोषण का असर मिलता है, इस लिए जागरुक कर बच्चों को केवल पौष्टिक आहार दीजिए।