इंदौर में फिर मिली नशे की बड़ी खेप, 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार
Edited By meena, Updated: 10 Sep, 2025 06:27 PM

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है...
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम ने 61 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत दस लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर से एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर अवैध मादक पदार्थ लेकर इंदौर आने वाला है।
मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने तुरंत एक टीम गठित कर सुपर कोरिडोर पर मोटर साइकिल सवार युवक को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम समीर शेख होना बताया और तलाशी लेने पर समीर के पास से 61 ग्राम एमडी ड्रग्स होना पाई गई।
वही पुलिस ने आरोपी समीर से पूछताछ की तो आरोपी ने मंदसौर से एमडी ड्रग्स लाना बताया। पुलिस अब आरोपी समीर से जुड़े तस्करों की जानकारी निकाल रही है। जानकारी सामने आने के बाद संभवतः एक बड़ा अवैध मादक पदार्थ का गिरोह पुलिस द्वारा पकड़ा जा सकता है। बहरहाल पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।
Related Story

कारोबारी संजय जैन को बिश्नोई गैंग की जान से मारने की धमकी,पहले 10 करोड़ की मांग,फिर फोन नहीं उठाने...

इंदौर में 8 लोग जिंदा जले! PM मोदी ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

राज्य की नौकरशाही में हलचल! कई बड़े IAS-IPS होंगे रिटायर, बड़े पैमाने पर होंगे तबादले

संघ चालक का दावा-पूरे देश में मजबूत हुआ RSS, घर-घर तक पहुंच रहे कार्य और विचार, 4 लाख युवा...

Driving License Renewal में बड़ा बदलाव! नई प्रणाली हुई लागू

जुआ कांड में पुलिस अधिकारियों की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! खातों में आएंगे ₹4000, लंबा इंतजार अब खत्म

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक साथ खाते में आएंगे ₹4000, जानिए पूरी डिटेल

LPG को लेकर अफवाहों से बढ़ी भीड़! सिलेंडर नहीं मिल रहा तो तुरंत इस नंबर पर करें कॉल

किन्नरों से वसूली करने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस को सोशल मीडिया पर दे रहा था चुनौती