मंडी में 1-2 रुपए किलो बिक कर रहा किसान का प्याज, बोले- कर्ज में डूब गए, स्कूल फीस भी नहीं भर पा रहे, अगली पीढ़ी को खेती से दूर रखेंगे
Edited By meena, Updated: 02 Dec, 2025 08:00 PM

खंडवा मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक हो रही है। मंडी परिसर में जहां नजर डालेंगे वहां आपको प्याज देखने को मिलेंगे। लेकिन प्याज का भाव ने किसानों की आंसू निकलना शुरू कर दिया है...
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा मंडी में इन दिनों प्याज की बंपर आवक हो रही है। मंडी परिसर में जहां नजर डालेंगे वहां आपको प्याज देखने को मिलेंगे। लेकिन प्याज का भाव ने किसानों की आंसू निकलना शुरू कर दिया है। कमजोर और गिरी किस्म की प्याज 1 रुपए से 2 किलो बिक रही है तो वहीं अच्छी प्याज 10 रुपए से 15 प्रति किलों बिक रहे हैं। ऐसे में अब किसानों का कहना है इसमें तो लगत भी नहीं निकल पा रही है। बच्चों की स्कूल की फीस नहीं भर पा रहे।
पहले सोयाबीन खराब, मक्का के दाम कम और अब प्याज से भी निराशा है। किसान कर्ज में डूब था जा रहा है। अगर यही हाल रहे तो फिर अगली पीढ़ी को खेती से दूर करना किसान की मजबूरी हो जाएगी। वही मंडी के प्याज व्यापारियों का कहना है कि 15 से 25 हजार प्याज के कट्टे प्रतिदिन मंडी में आ रहा है। गिरा प्याज 2 तो अच्छा प्याज 20 रुपए किलो तक बिक रहा है। वही खंडवा का प्याज महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, पूर्वांचल, बंगाल सहित विदेशों तक जाता है।

बता दें कि, एक जिला एक उत्पादन में खंडवा में प्याज की फसल शामिल है। उसके बाद भी अन्नदाताओं को प्याज किस तरीके से रुला रहा है। इसका नजारा आप साफ देख सकते हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसान अपनी उपज को लेकर सड़कों पर उतरा हो, कई बार बड़े बड़े आंदोलन भी हुए हैं, सरकार भी बदली पर अन्नदाताओं का हाल अभी भी नहीं बदले।
Related Story

गांव की महिला बनी ‘ड्रोन दीदी’: बिहान योजना से मिली उड़ान, ड्रोन से खेती में कर रहीं किसानों की मदद

MP के किसान का कमाल! ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती, रोज कमा रहे हजारों रुपये

Natural Farming Success Story: 10 गाय और जैविक खेती से महिला किसान कमा रही 40 हजार रुपये महीना

कृषि कैबिनेट में किसानों की हो गए बल्ले-बल्ले, 27 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, किसान हित में...

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में अव्वल बना छत्तीसगढ़: बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में नंबर-1,...

RSS के कर्मठ और प्रतिभाशाली पदाधिकारी की मौत, पिकनिक मनाए गए थे, नहाते हुए डूबे,प्रदेश में शोक की...

Digital Arrest Scam: इंदौर में ATS अधिकारी बनकर 1 करोड़ 15 लाख की साइबर ठगी, बुजुर्ग दंपति शिकार

CM मोहन ने किसानों को दी बड़ी राहत, खेतों में सिंचाई के पानी को लेकर किया बड़ा ऐलान

स्कूल बाथरूम में कैमरा लगवाने पर निलंबित किए शिक्षक 7 महीने बाद बनाए गए प्राचार्य, बहाली के साथ...

हो गया ऐलान...इस दिन मिलेगा धान का बोनस, 26 लाख किसानों के खाते में आएंगे 10 करोड़ रुपए