मुरैना में कांग्रेस में फूट, लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार का विरोध, जीतू पटवारी से की ये मांग
Edited By meena, Updated: 09 Apr, 2024 07:37 PM

मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल सिंह सिकरवार के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है...
श्योपुर (जेपी शर्मा): मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल सिंह सिकरवार के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। टिकट के ऐलान के बाद कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विधायक रामनिवास रावत ने कहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं को कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को मुरैना लोकसभा सीट का प्रभार बदलने की मांग भी की।
कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद आखिरकार एमपी की बची हुई तीन लोक सभा सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मुरैना, ग्वालियर, खंडवा की लोक सभा सीट से प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद कांग्रेस नेताओं में उम्मीदवार को लेकर नाराजगी जताई है। मुरैना श्योपुर लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए सत्यपाल सिंह सिकरवार को लेकर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत का बयान सामने आया है। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा से पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार उर्फ नीटू के मुरैना लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर श्योपुर पहुंचे कांग्रेस के सीनियर विधायक रामनिवास रावत की नाराजगी देखने को मिली है।

कांग्रेस के सीनियर विधायक रामनिवास रावत ने कांग्रेस पार्टी सहित कांग्रेस के बड़े नेताओं पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता ऊपर से अपने आदेशों को नीचे के कार्यकर्ताओं पर थोपते हैं। पैराशूट से आए नेता को टिकट देने पर रामनिवास रावत ने कहा है कि जिन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है उन्हें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की चुनाव जीतने के लिए जरूरत नहीं है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सिर्फ अपने इस्तेमाल की चीज समझ लिया है। ऐसा होता रहेगा तो शायद ही कांग्रेस मजबूत नहीं होंगी। इसी के साथ कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने मुरैना लोक सभा सीट पर मिली प्रभारी की जिम्मेदारी हटाने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को भी कह दिया है। ऐसे में मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर विधायक की नाराजगी कांग्रेस को मंहगी भी पद सख्ती है।
Related Story

कांग्रेस में नियुक्तियों की झड़ी! जीतू पटवारी का बड़ा फैसला, नई प्रबंध समिति घोषित, देखें लिस्ट

खुद के राज्यसभा जाने पर जीतू पटवारी ने कर दिया बड़ा खुलासा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साझा की दिल...

मशहूर कथा वाचक कांग्रेस में शामिल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दिलाई सदस्यता

जीतू पटवारी ने कर दिया MP के इस जिला की कांग्रेस कार्यकारिणी का ऐलान,51 चेहरों में कई नाम हैरान...

2028 में कांग्रेस की सरकार बनी तो इंदौर दूषित पानी से मरे 35 लोगों के दोषियों को जेल करवाऊंगा......

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, 16 नए नगर व मंडलम अध्यक्ष नियुक्त, जीतू पटवारी ने दी जिम्मेदारी

MP Congress में बड़ा फेरबदल! जीतू पटवारी ने जारी की नए अध्यक्षों की लिस्ट

भाजपा विधायक संजय पाठक को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका! जीतू पटवारी बोले- सत्ता का संरक्षण अब काम नहीं...

आधी रात को दतिया विधायक की सदस्यता को लेकर शुरू हुई कार्रवाई, जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे, उठाए सवाल

कांग्रेस संगठन में बड़ा विस्तार! 41 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति, पटवारी का एक्शन मोड