पलक ने किया कमाल, 77वीं सीनियर नेशनल गोताखोरी प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Sep, 2024 12:05 AM

palak won gold medal in senior national diving competition

77वीं नेशनल गोताखोरी प्रतियोगिता -2024 त्रिवेंद्रम में 18 से 22 सितम्बर से शुरू हुई।

नर्मदापुरम। 77वीं नेशनल गोताखोरी प्रतियोगिता -2024 त्रिवेंद्रम में 18 से 22 सितम्बर से शुरू हुई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मध्यप्रदेश के गोताखोरों ने शानदार प्रदर्शन से शुरुआत की है। मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय कुमार वर्मा ने बताया कि , महिला वर्ग के हाई बोर्ड में मध्य प्रदेश की पलक शर्मा ने महिला वर्ग में 197.95 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रेलवे की रितिका श्रीराम एवं महाराष्ट्र की किया प्रभु ने रजत पदक एवं कांस्य पदक प्राप्त किया।

 मध्यप्रदेश तैराकी संघ के विश्वामित्र अवार्ड प्राप्त डाइविंग कोच रमेश व्यास एवं मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर, सह सचिव राम कुमार खिलरानी, सीमन्त द्विवेदी, इंदौर जिला तैराकी संघ सचिव, प्रबंधक मनीष जोशी एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की बधाई दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!