वर्चस्व: मंदिर की जमीन के कब्जे को लेकर भिड़े ठाकुर और पटेल, तीन घायल

Edited By Devendra Singh, Updated: 01 Jun, 2022 11:53 AM

patel and thakur society clash for temple land occupied

सागर में मंदिर की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें एक पक्ष के 3 लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने पटेल समाज से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सागर (देवेंद्र कश्यप): जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें मैं एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद डायल हंड्रेड की मदद से घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

PunjabKesari

मंदिर की जमीन के कब्जा को लेकर भिड़े पटेल और ठाकुर

थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया में देर रात दो पक्षों में गांव के मंदिर की शासकीय जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें आरोपी राजू पटेल, मुकेश पटेल समेत पटेल समाज के अन्य लोगों ने ठाकुर समाज के करीब 3 लोगों पर धारदार हथियार कुल्हाड़ी और कतरने से हमला कर दिया।

PunjabKesari

हमलावरों पर हत्या का मामला दर्ज

जिसमें ग्राम कंजेरा निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत, अशोक सिंह ठाकुर, बाबू सिंह ठाकुर के हाथ, सर और पीठ पर गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 307 का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!