5,000 रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, किसान से जमीन के सीमांकन के बदले मांग रहा था; लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jun, 2026 06:47 PM

patwari arrested while accepting a bribe of 5 000 he had demanded the money

कटनीः मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में रोजाना पटवारी, सरकारी बाबू और कई बड़े अधिकारी घूस लेते पकड़ाए गए है। लेकिन, यह सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला कटना में से सामने आया है। यहां मंगलवार को...

कटनीः मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में रोजाना पटवारी, सरकारी बाबू और कई बड़े अधिकारी घूस लेते पकड़ाए गए है। लेकिन, यह सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला कटना में से सामने आया है। यहां मंगलवार को एक पटवारी को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक किसान से जमीन के सीमांकन के बदले घूस मांग रहा था। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, कौड़िया निवासी शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। बताया कि उसने अपनी जमीन के सीमांकन को लेकर आवेदन किया था। आरोप है कि स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए रिश्वत की मांग की। लेकिन, किसान उसे रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में जांच के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता शिव कुमार जायसवाल ने पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को  5,000 रुपए दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी को तुरंत पकड़ लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!