बड़वाह में हथियारों के साथ महिला सहित पांच तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 12 पिस्टल बरामद

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Jul, 2024 10:55 AM

police caught arms smugglers in khargone

खरगोन जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है।

खरगोन। (वाजिद खान): मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिसके तहत बड़वाह पुलिस को भारी मात्रा में अवैध हथियार पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक दर्जन अवैध हथियारों के साथ 25 जिंदा कारतूस जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में 4 पुरुषों सहित एक महिला भी शामिल है आरोपी ग्वालियर और बड़वानी जिले के पलसूद का बताए जा रहा हैं।

PunjabKesari
 पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के बड़े गिरोह से तार जुड़े हो सकते हैं। एसपी धर्मराज मीणा ने मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक टीम बनाकर एक चार पहिया आर्टिका वाहन को रोका गया जिसमें 4 पुरुष सहित एक महिला सवार थी उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 12 अवैध फायर आर्म्स व 25 नग जिंदा कारतूस जब्त किए हैं, जिनको  गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!