चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध कथा वाचक पर रेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाई प्रोफाइल केस की हो रही जांच!

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jun, 2026 11:44 AM

baba who predicts future by looking at rice has been accused of rape

महासमुंदः छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां चावल देखकर भविष्य बताने वाले नाम से प्रसिद्ध आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बागबाहरा थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला की शिकायत पर...

महासमुंदः छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां चावल देखकर भविष्य बताने वाले नाम से प्रसिद्ध आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बागबाहरा थाना क्षेत्र में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

चावल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री (Acharya Narendra Nayan Shastri) रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री चाय वाले बाबा एवं चावल वाले बाबा के नाम से प्रदेश सहित पूरे देशभर में लोकप्रिय हैं। आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री लोगों के द्वारा लाए गए चावल को देखकर उनका बीता हुआ कल और आने वाला कल बताते हुए उनके समस्या का समाधान करते हैं। दूर-दूर से लोग अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए चावल वाले बाबा के पास पहुंचते थे। इसी बीच एक महिला ने बाबा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन और प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिलयारी से गिरफ्तार कर बागबाहरा लाया गया है।

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की संवेदनशीलता और आरोपी की सार्वजनिक पहचान को देखते हुए इसे हाई प्रोफाइल केस माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में कोई सप्षट जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, लोगों में बहुचर्चित बाबा पर रेप का आरोप लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!