ग्वालियर में वारदात से पहले पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, कट्टा और 7 जिंदा राउंड मिले

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Jul, 2024 02:25 PM

police caught two miscreants in gwalior

ग्वालियर जिले में पुलिस ने कार सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया है।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने कार सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया है। यह बदमाश थाटीपुर क्षेत्र में आने वाले कन्या विद्यालय के पास शनिवार रविवार की दरमियानी रात को पकड़े गए हैं। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो इनके पास से पुलिस को 315 बोर का कट्टा 7 जिंदा राउंड और चार चले हुए कारतूस मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि यह बदमाश किसी वारदात के लिए शहर में आए थे।


 पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और इनका पहले का अपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। थाटीपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्या विद्यालय के पास चेकिंग के दौरान एक कार नजर आई इस कार में दो युवक बैठे हुए थे। जब कार को रोकने का इशारा किया गया तो युवक वहां से भागने लगे।

PunjabKesari
 पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया दोनों से पूछताछ की गई तो पुलिस से डर कर दोनों भागना बता रहे थे। पुलिस ने शंका के आधार पर कार की तलाशी ली कार के अंदर चार चले हुए राउंड और एक कट्टा 7 जिंदा राउंड मिले हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में बड़ी वारदात का खुलासा भी हो सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!