बिजली कटौती को लेकर प्रेस कॉन्प्रेंस कर रहे थे ऊर्जा मंत्री, तभी बत्ती हुई गुल

Edited By Vikas kumar, Updated: 20 Aug, 2019 07:37 PM

power minister press conference cut power congress said conspiracy

5 साल के सूखे के बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार का बिजली पीछा नहीं छोड़ रही है। दरअसल प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तो फिर से बिजली गुल होने लगी है। आज तो हद ही गई मंत्री प्रियव्रत सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही बत्ती गुल हो गई....

भोपाल: 15 साल के सूखे के बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार का बिजली पीछा नहीं छोड़ रही है। दरअसल प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तो फिर से बिजली गुल होने लगी है। आज तो हद ही गई मंत्री प्रियव्रत सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही बत्ती गुल हो गई। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी गांव में नहीं बल्कि राजधानी भोपाल में हो रही थी।

PunjabKesari

मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह की आज भोपाल में प्रेस कॉफ्रेंस हो रही थी। इसमें वो बता रहे थे कि सरकार ने इंदिरा गृह ज्योति योजना में एक करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं के हित में फैसले लिए। तभी अचानक बिजली चली गई। कॉन्फ्रेंस हॉल में अंधेरा छा गया। दो मिनट बाद लाइट आ गई। लेकिन मीडिया सामने होने पर सबके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। लाइट आने के बाद प्रियव्रत ने अपनी बात शुरु की लेकिन वह सहज नहीं हो पाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कांग्रेस सरकार के मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस और दूसरे आयोजनों के दौरान बिजली गुल होने के पीछे साजिश है। सरकार ऐसे लोगो की पहचान कर कार्रवाई करेगी।

विपक्ष ने की घेराबंदी
खबर लगते ही बीजेपी हरकत में आ गई। शिवराज सिंह चौहान ने  ट्वीट करते हुए बिजली कटौती और ट्रिप फॉल्ट बंद होने के दावों पर तंज कसा कि ये है प्रदेश का हाल और ये है ऊर्जा मंत्री की प्रेस कॉनफ्रेंस। कह रहे थे कि प्रदेश में बिजली कटौती और ट्रिप फॉल्ट बंद हो गया है। बस तभी बत्ती गुल। इसे कहते हैं सिर मुंडाते ही ओले पड़ना।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!