इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, लगेगा लंबा Power Cut

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Jun, 2026 10:15 AM

power supply will remain suspended in these areas today

भोपालः आज यानी मंगलवार को राजधानी भोपाल में करीब 16 रिहायशी इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में इन इलाकों में 4-6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बता दें कि लाइन मेंटेनेंस और पेड़ कटाई कार्य के चलते लोगों को गर्मी के बीच बिजली कटौती का सामना करना...

भोपालः आज यानी मंगलवार को राजधानी भोपाल में करीब 16 रिहायशी इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में इन इलाकों में 4-6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बता दें कि लाइन मेंटेनेंस और पेड़ कटाई कार्य के चलते लोगों को गर्मी के बीच बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 7 नंबर स्टॉप, ई-1, ई-2, भाजपा कार्यालय के पीछे का क्षेत्र, आरएसएस कार्यालय, सरोजिनी नायडू क्षेत्र तथा आसपास के इलाके और सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निशातपुरा और पूरा आरिफ नगर क्षेत्र प्रभावित होगा। इसके अलावा सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक डेनिश हिल्स व्यू टाउनशिप, ऑगस्टस बिल्डर, सीआई पार्क व्यू, साईंनाथ कॉलोनी, एजी क्लासिक, नेताजी हिल्स, डेनिश हिल्स व्यू-3, वेस्टेंड एवेन्यू, डेनिश हिल्स व्यू-1 में बिजली कटौती होगा। साथ ही सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अमराल्ड कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!