प्रदेशवासियों को बिजली देगी 440 वोल्ट का झटका, बिजली के दाम बढ़े, नई दरें 1 जुलाई से लागू,प्रति यूनिट इतनी महंगी

Edited By Desh Raj, Updated: 15 Jun, 2026 10:55 PM

electricity becomes costlier in chhattisgarh new rates effective from july 1

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए झटके वाली खबर है, ये झटका कहीं और से नही बल्कि बिजली का लगा है।बिजली उपभोक्ताओं को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पूरे प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27...

(रायपुर): छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए झटके वाली खबर है, ये झटका कहीं और से नही बल्कि बिजली का लगा है।बिजली उपभोक्ताओं को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पूरे प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों का ऐलान कर दिया है।  घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है.

बिजली दरों में 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। इन नई दरों का प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं , व्यापारिक प्रतिष्ठानों से लेकर प्रदेश के किसानों पर पड़ेगा। बिजली की दरों में बढ़ौतरी के बाद अब उपभोक्ताओं को महीने में ज्यादा बिजली बिल चुकाना होगा। नई दरों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी दरें लागू होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं से लगभग हर वर्ग पर बोझ बढ़ने की संभावना है।

बिजली वितरण कंपनी का 24 प्रतिशत वाला प्रस्ताव खारिज

आयोग ने बिजली वितरण कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत की वृद्धि को खारिज कर दिया जो राहत वाला फैसला माना जा रहा है और औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।  बढ़ी हुई नई दरें पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से लागू हो जाएंगी।

ये रहेंगी नई दरें

अब घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट और गैर घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही कृषि पम्पों के लिए बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। लिहाजा ये प्रदेश को लोगों के लिए खासा झटका माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!