एमपी में भाजपा नेता की पत्नी ने की आत्म*हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jun, 2026 05:20 PM

bjp leader s wife

मंदसौरः मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता संजय चुण्डावत की पत्नी वर्षा चुण्डावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका के परिजनों ने अपने दामाद (भाजपा नेता) पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित...

मंदसौरः मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता संजय चुण्डावत की पत्नी वर्षा चुण्डावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका के परिजनों ने अपने दामाद (भाजपा नेता) पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संजय चुण्डावत के खिलाफ आत्महत्या लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति घटना के बाद फरार हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।  

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के पिपलियामंडी थानाक्षेत्र के ग्राम उजागरिया का है। जहां सोमवार शाम निवासी महिला वर्षा चुण्डावत ने अपने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में पति संजय चुण्डावत उसे पहले पिपलियामंडी और बाद में उपचार के लिए मंदसौर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोप है कि बिना पोस्टमार्टम कराए पति उसका शव अपने पैतृक मकान किटयानी स्थित घर ले गया। जिस पर महिला के मायके पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई।

परिजनों के मुताबिक, वर्षा की शादी वर्ष 2013 में संजय चुण्डावत के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे (पुत्र-पुत्री) भी है। आरोप है कि पिछले कई वर्षों से संजय चुण्डावत पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने खौफनाक कदम उठाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर, घटना के बाद आरोपी घर से फरार हुआ है।  

वर्षा चुण्डावत ग्राम पंचायत में महिला पंच रह चुकी थीं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कपड़े की थैलियां बनाने का प्रशिक्षण देती थीं। उनके इस कार्य के लिए अगस्त 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया था। वर्तमान में वह मंदसौर में बच्चों को अंग्रेजी कोचिंग भी पढ़ा रही थीं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!