Edited By Desh Raj, Updated: 06 Jun, 2026 04:34 PM

छतीसगढ़ के सरगुजा जिले में पीलिया के कहर से लोग सहम गए हैं। जिले के मैनपाट इलाके में फैलै पीलिया से लोगों में दहशत देखी जा रही है।
(सरगुजा ): छतीसगढ़ के सरगुजा जिले में पीलिया के कहर से लोग सहम गए हैं। जिले के मैनपाट इलाके में फैलै पीलिया से लोगों में दहशत देखी जा रही है। इलाके में पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और अब भयानक नतीजे आने भी शुरु हो गए है। जो जानकारी सामने आ रही है है उसके मुताबिक एक पूर्व उपसरपंच सहित चार लोगों के मौत हो गई है और कई लोग पीलिया की वजह से बीमार हैं। जिले के अलग-अलग निजी अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। वहीं बीमारी के फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।
पीलिया से पूर्व उपसरपंच सहित चार लोग गंवा चुके हैं जान
जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मैनपाट के नर्मदापुर, कुनिया, सहित आसपास के गावों में पीलिया का कहर देखने को मिल रहा है। पीलिया बीमारी की वजह से कुनिया के पूर्व उप सरपंच जीतेन्द्र यादव की मौत हो गई है। नर्मदापुर में भी पीलिया से एक मौत हुई है, जबकि बईगहवा गांव में भी एक लड़की की पीलिया की वजह से जिंदगी खत्म हो गई है। दूसरी ओर बरिमा के रहने वाले नौवी के छात्र विकास यादव की भी पीलिया से दुखद मौत हो गई है। इन दुखद मौतों के बाद पीलिया से गावों में दहशत है और लोगो में इसकी खौफ साफ देखा जा सकता है।
प्रशासन भी हुआ अलर्ट
वहीं मौतों के बाद मैनपाट में जिला स्तर की टीम प्रभावित गांवों में भेजी गई है। लोगों कैसा पानी पी रहे हैं, इसके लिए पेयजल का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। सैंपल भेजने के बाद ही पीलिया फैलने का वजह का पता चल पाएगा।रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा कि मौत पीलिया से ही हुई है या कोई और कारण है। लिहाजा प्रशासन लोगों को जागरुक कर रह है और सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।