भोपाल में बच्ची का शव मिलने से कमलनाथ सरकार निशाने पर, साध्वी प्रज्ञा ने उठाए सवाल

Edited By suman, Updated: 01 May, 2019 01:40 PM

pradnya took the kamal nath government when

राजधानी भोपाल में पर्यटक स्थल मनुआभान की टेकरी पर एक बच्ची का शव बरामद होने के मामले में बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कमलनाथ सरकार को  निशाने पर लिया है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने अपने ट्वीट...

भोपाल: राजधानी भोपाल में पर्यटक स्थल मनुआभान की टेकरी पर एक बच्ची का शव बरामद होने के मामले में बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कमलनाथ सरकार को  निशाने पर लिया है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने अपने ट्वीट में कहा कि, कल शाम को कोचिंग पढ़ने निकली भोपाल की बेटी के साथ हुई घटना से वे स्तब्ध हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है, कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बन कर रह गए हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा है कि, इस बेटी का बदला भाजपा लेगी। मनुआभान की टेकरी पर आज सुबह 12 साल की एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। बच्ची कल अपनी एक नाबालिग रिश्तेदार के साथ यहां घूमने आई थी। बताया जा रहा है कि उनके साथ दो युवक भी थे। बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरु की गई। पुलिस ने मामले में दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!