प्री मानसून बना ग्वालियर वालों के लिए आफत! कहीं गिरी दीवार तो कहीं सड़क में पड़े गड्ढे! देखें तस्वीरें

Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2025 07:35 PM

pre monsoon becomes a problem for gwalior people

मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री मानूसन शुरु हो चुका है...

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री मानूसन शुरु हो चुका है। ग्वालियर चंबल आंचल की बात करें तो पिछले 12 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। लेकिन प्री मानसून की पहली ही बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। बारिश के कारण कहीं सड़क धंस गई तो कहीं निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर गिर गई है। जिससे चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

PunjabKesari

मकान में रहने वाले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की कई डरावनी तस्वीरें सामने आई है। प्री मानसून ने नगर निगम की बड़ी लापरवाही की पोल खोल कर रखी दी। जहां बिना परमिशन के मकान का निर्माण हो रहा था। हालांकि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

PunjabKesari

वहीं जिले की चेतकपुरी में नवनिर्मित सड़क अचानक से धंस गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने आप को बड़ी मुश्किल से बचाया। अगर कोई वाहन चालक सड़क के गड्ढे में जा गिरता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

PunjabKesari

ग्वालियर की इस नव निर्मित सड़क को किसी कंपनी के द्वारा चेतकपुरी से यूनिवर्सिटी के ओर बनाया जा रहा है ऐसे में यह सड़क अभी हाल ही के दिनों में बनकर तैयार हुई है। जो बारिश के बाद अचानक करीब 3 से 4 फीट अंदर तक धसक गई। इसके बाद आनन-फानन में वहां पर वेरिकेटिंग की गई।

PunjabKesari

वहीं जब वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और आमजन से सड़क को लेकर बात की गई तो लोग प्रशासन और सरकार को कोसते हुए नजर आए। उनका कहना है कि यह ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार है। बड़ी बात तो यह है कि गड्ढों से कोई हादसा नहीं हुआ नहीं तो कोई नुकसान भी हो सकता था जिसका जिम्मेदार कौन होता।

PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!