कांतिलाल भूरिया चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष, कांग्रेस के आदिवासी कार्ड पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज

Edited By meena, Updated: 01 Aug, 2023 04:41 PM

president of kantilal bhuria campaign committee see full list

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया है...

झाबुआ (जावेद खान): विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा जारी लिस्ट में कमल नाथ की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है। इस समिति में कांतिलाल भूरिया, गोविंद सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, तरुण भनोत, ओंकार सिंह‍ मरकाम, सुखदेव पासे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद के नाम शामिल हैं। कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

चुनाव से पहले कांतिलाल भूरिया को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अध्यक्ष बनने के बाद वे अपने कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले गणपति और भारत माता की पूजा की। इसके बाद उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक ही काम, राम नाम जपना पराया माल अपना। बीजेपी ने केवल अपने पट्ठे तैयार किए हैं, जनता का विकास कुछ नहीं किया। कांतिलाल भूरिया सिंधिया पर बरसते हुए कहा कि महाराज तो करोड़ों रूपये लेकर बिक गए।

PunjabKesari

नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार

वहीं कांग्रेस की समितियों पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमला करते हुए कहा कि कांतिलाल भूरिया भी अध्यक्ष थे। कांग्रेस ने उपचुनाव में भूरिया को आगे करके वोट मांगे। सरकार में आने के बाद उन्हें मंत्री भी नहीं बनाया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!