Edited By meena, Updated: 24 Mar, 2026 12:19 PM

अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार सिन्हा पर अमरपाटन की एक महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाया हैं और पीड़ित महिला अमरपाटन थाना पहुंचकर...
मैहर (प्रशांत शुक्ला) : अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार सिन्हा पर अमरपाटन की एक महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाया हैं और पीड़ित महिला अमरपाटन थाना पहुंचकर परिजनों के साथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, जब महिला सुबह सतना से बस मैं बैठ अमरपाटन आ रही थी। तभी रास्ते में भटनवारा के महिला के पास की सीट खाली हुई, तभी आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर उसके पास आकर बैठ गया और कथित रूप से अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चुपके से पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अमरपाटन बस स्टैंड पर उतर कर सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जो अब इस मामले का अहम साक्ष्य महिला के पास थे।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जांच शुरू कर, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में डॉ. आलोक कुमार सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।