मप्र : अवैध संबंधों के शक में महिला ने जिम में पति की महिला मित्र की पिटाई की, मामला दर्ज

Edited By PTI News Agency, Updated: 19 Oct, 2021 09:22 AM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 18 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के भोपाल में 30 वर्षीय महिला ने अपने 35 वर्षीय पति के साथ चल रहे एक युवती के कथित रूप से अवैध संबंधों के संदेह में जिम में कसरत कर रही इस युवती की पिटाई कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

भोपाल, 18 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के भोपाल में 30 वर्षीय महिला ने अपने 35 वर्षीय पति के साथ चल रहे एक युवती के कथित रूप से अवैध संबंधों के संदेह में जिम में कसरत कर रही इस युवती की पिटाई कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
यह घटना 15 अक्टूबर की शाम को कोहेफिजा पुलिस थाना इलाके में हुई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ रविवार को मामले दर्ज किये हैं।
कोहेफिजा पुलिस थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने सोमवार को बताया कि 30 वर्षीय महिला अपनी बहन के साथ उस जिम में पहुंची, जहां उसका पति अपनी इस कथित महिला मित्र सहित अन्य लोगों के साथ जिम कर रहा था।
उन्होंने कहा, ‘‘महिला को संदेह था कि उसके पति का इस युवती के साथ अवैध संबंध हैं। महिला ने युवती के साथ जूते से मारपीट करना शुरु कर दी। पिटाई कर रही महिला के पति ने इस युवती को बचाने की कोशिश की तो पत्नी ने उसकी भी जूते से पिटाई कर दी। यह तमाशा करीब 10 मिनट तक चलता रहा।’’ बाजपेयी ने कहा, ‘‘शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ भांदवि की धारा 323, धारा 294 और धारा 506 के तहत रविवार को मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी उस पर झूठा आरोप लगा रही है और जिस युवती की पिटाई की गई है, वह उसे पहले से नहीं जानता है।

बाजपेयी ने बताया कि यह दंपति यहां नूरमहल रोड के निवासी हैं और इस महिला ने कुछ समय पहले शाहजहांनाबाद थाने में भी पति के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति किसी दूसरी युवती के साथ घूमता-फिरता है और ऐतराज करने पर उसके साथ मारपीट करता है। शिकायत के बाद महिला अपने मायके में रहने लगी थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!