Edited By meena, Updated: 30 Oct, 2023 06:38 PM

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार राऊ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे
इंदौर(सचिन बहरानी): पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार राऊ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि वे आज जीतू पटवारी के बुलाने पर इंदौर आया हूं जिस प्रकार से इंदौर में 4 -5 किलोमीटर के दायरे में जो जन समर्थन दिखा ऐसा लग रहा है आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की है। यहां के लोग परिवर्तन और बदलाव चाहते हैं। बरार ने दावा किया कि जीतू पटवारी भारी बहुमत से चुनाव जीतने वाले है।
कमलनाथ पर लगे सिख दंगों के आरोप को लेकर राजा बरार ने कहा कि जब चुनाव आते है तो बीजेपी कमलनाथ के ऊपर आरोप लगा देती है। 9 साल से केंद्र में बीजेपी कि सरकार है। पिछले 4 साल से मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार है लेकिन मैंने आजतक नहीं सुना कि किसी भी प्रकार कि एफआईआर कमलनाथ के ऊपर हुई हो या किसी बंदे ने शिकायत की हो, जब इलेक्शन आता है तब ये प्रोपेगेंडा होता है। बीजेपी को कांग्रेस पार्टी का डर सता रहा है कि कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में आ रही है।