रक्षाबंधन पर महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाकर बांधी जाएगी राखी

Edited By kamal, Updated: 08 Aug, 2018 11:32 AM

rakshabandhan will be built on the occasion of mahakaal

रक्षा बंधन पर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर राजाधिराज भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं को भोग लगाया जाएगा। जानाकरी के अनुसार पुजारी सुबह 3 बजे भस्मारती में भगवान को भोग लगाएंगे। इसके बाद दिनभर भक्तों को महाप्रसादी का वितरण...

उज्जैन : रक्षा बंधन पर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर राजाधिराज भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। जानाकरी के अनुसार पुजारी सुबह 3 बजे भस्मारती में भगवान को भोग लगाएंगे। इसके बाद दिनभर भक्तों को महाप्रसादी का वितरण होगा। 

रक्षाबंधन का पर्व सबसे पहले राजाधिराज के आंगन में मनेगा। भस्मारती में पुजारी पहले भगवान महाकाल को राखी बांधेंगे। इसके बाद लड्डुओं का महाभोग लगाया जाएगा। सुबह 7.30 बजे होने वाली आरती में कुछ भक्तों की ओर से भगवान को राखी बंधेगी। इंदौर के पालरेचा परिवार द्वारा प्रतिवर्ष भगवान के लिए विशेष राखी बनाई जाती है। महाकाल मंदिर के समीप स्थित बड़ा गणेश मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर मध्यान्‍ह में भगवान को राखी बांधी जाएगी। ज्योतिर्विद पं.आनंदशंकर व्यास ने बताया बड़े गणेश को महिलाएं अपना भाई मानती हैं। 

विदेश में रह रहे भारतीय भगवान गणेश के लिए राखी भेजती है। अमेरिका सहित योरपीय देशों से कुछ बहनों ने राखी भेजी है। अभी और स्थानों से राखी भेजी जाएगी। रक्षा बंधन पर उनके नाम ओर गोत्र का उच्चारण कर भगवान के हाथ में राखी बांधी जाती है।

बता दे कि पहले पुजारी इसके लिए मंदिर परिसर में काउंटर लगाते थे। लेकिन बाद में इस पर आपत्ति आई और मंदिर प्रशासन ने काउंटर लगाकर रुपए इक्ठ्ठा करने पर रोक लगा दी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!