रतलाम रेंज की नई DIG रुचि वर्धन मिश्र ने पदभार किया ग्रहण

Edited By Jagdev Singh, Updated: 03 Apr, 2020 02:04 PM

ratlam range s new dig ruchi vardhan mishra assumed charge

मध्य प्रदेश में रतलाम रेंज की नई डीआईजी रुचि वर्धन मिश्र ने गुरुवार दोपहर को इंदौर से रतलाम आकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान एवं एसपी गौरव तिवारी नई डीआईजी से मिले। इस दौरान अधिकारियों से मिश्र ने रतलाम से संबंध में...

रतलाम (समीर खान): मध्य प्रदेश में रतलाम रेंज की नई डीआईजी रुचि वर्धन मिश्र ने गुरुवार दोपहर को इंदौर से रतलाम आकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान एवं एसपी गौरव तिवारी नई डीआईजी से मिले। इस दौरान अधिकारियों से मिश्र ने रतलाम से संबंध में आवश्यक जानकारियां भी लीं। साथ ही कोरोना से निपटने की तैयारियों के बारे में चर्चा की। वहीं इसके बाद नई डीआईजी रुचीवर्धन मिश्र से कलेक्टर, मंदसौर एसपी, नीमच एसपी ने भी रतलाम आकर उनसे भेंट की।

PunjabKesari

रूचि वर्धन मिश्र का परिचय: रूचि वर्धन मिश्र, वर्ष 2006 बैंच की भारतीय पुलिस सेवा की मध्यप्रदेश संवर्ग की अधिकारी हैं। आप मूलतः मध्यप्रदेश के जिला सतना की रहने वाली हैं। आपके पिताजी डॉक्टर हर्षवर्धन और माताजी डॉ. कल्पना श्रीवास्तव दोनों ही प्रोफेसर रहे हैं और प्राचार्य पद से सेवानिवृत हुए है।

रूचि वर्धन मिश्र स्कूली शिक्षा सतना के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुई है। आपने मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जबलपुर से भूगोल, संस्कृत एवं संगीत विषय में वर्ष 2001 में स्नातक उपाधि तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्‍ली से 2003 में भूगोल विषय में स्नातकोतर उपाधि प्राप्त की। भूगोल, संस्कृत तथा संगीत आपके स्नातक के विषय रहे है। इसी कारण केंद्रीय लोकसेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में आपने भूगोल एवं संस्कृत विषय लेकर वर्ष 2006 में चयनित होकर 67 वीं रैंक हासिल की तथा भारतीय पुलिस सेवा को अपने कैरियर के लिए चुना।

PunjabKesari

रूचि वर्धन मिश्र नेशनल पुलिस अकैडमी हैदरबाद में 59” आरआर बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर बैच में टॉपर रहीं। भारतीय पुलिस सेवा प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में आपका प्रशिक्षण जबलपुर में हुआ। परिवीक्षा अवधि में आप नगर पुलिस अधीक्षक भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल के पद पर रहीं। पुलिस अधीक्षक के रूप में आप जिला होशंगाबाद, राजगढ एवं खंडवा में पदस्थ रही हैं। आपने विशेष सशस्त्र बल में सेनानी 24वी बटालियन जावरा तथा 7वीं बटालियन भोपाल के अतिरिक्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल एवं पुलिस अधीक्षक रेल, भोपाल के पद भी अपनी सेवाएं दी है। रूचि वर्धन मिश्र 2 फरवरी 2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर के पद पर पदस्थ हुई तथा पदोन्नति पर भी आप पुलिस उप महानिरीक्षक, इंदौर शहर के पद पर रही है। आज दिनांक 02 अप्रैल 2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज का कार्यभार ग्रहण किया।

PunjabKesari

रूचि वर्धन मिश्र का विवाह शंशाक मिश्रा से हुआ है ,जो वर्ष 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी होकर वर्तमान में कलेक्टर उज्जैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपके परिवार में एक पुत्री है। आप संगीत एवं पुस्तक पढने में रूचि रखती हैं। हार्टफुलनैस, ध्यान में आपकी विशेष रूचि है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!