MP की राजनीति में उठापटक जारी! BJP के दिग्गज नेता ने पद से दिया इस्तीफा, अब करने जा रहे हैं नई शुरुआत

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Jun, 2026 10:31 PM

bjp bets big on mahesh kevat leader resigns from post before rajya sabha race

मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच भाजपा ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए तीसरी सीट पर जीत का दांव खेल दिया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही अटकलों के बीच भाजपा ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए तीसरी सीट पर जीत का दांव खेल दिया है। पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद महेश केवट ने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्य शासन ने स्वीकार भी कर लिया है।

संघ की विचारधारा से लंबे समय से जुड़े महेश केवट को भाजपा ने राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए मैदान में उतारकर सामाजिक और राजनीतिक दोनों समीकरण साधने की कोशिश की है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनका नाम संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

इधर, उम्मीदवार घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक भी हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस सीट को प्रतिष्ठा का प्रश्न मानकर पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।

सोमवार को महेश केवट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महेश केवट की उम्मीदवारी केवल एक चुनावी फैसला नहीं, बल्कि भाजपा की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए पार्टी संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और सामाजिक वर्गों के बीच अपने जनाधार को और मजबूत करने का संदेश देना चाहती है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा का यह दांव चुनावी गणित में कितना सफल साबित होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!