3 साल की मासूम से दरिंदगी पर CM शिवराज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, रायपुर में अजय देवगन के खिलाफ थाने पहुंचे लोग, पढ़िए आज की टॉप-10

Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2022 07:25 AM

read 10 big news of madhya pradesh in one click

एक क्लिक में पढ़िए मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें...

3 साल की मासूम से दरिंदगी पर CM शिवराज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- कितना भी बड़ा स्कूल हो, कितनी जल्दी सजा हो सकती है देखिए...
बीते कुछ दिनों पहले भोपाल के बिलबोंग स्कूल के नर्सरी कक्षा की 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में अब पूरे मध्यप्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मामले को लेकर के शुरू से ही बहुत ज्यादा गंभीर दिखाई पड़ रहे हैं।

3 साल की बच्ची से रेप केस मामले में महिला अटेंडेट का कबूलनामा- ड्राइवर ने स्कूल बस में किया था मासूम से रेप
बिलबोंग स्कूल की मासूम के साथ बीते कुछ दिनों पहले हुए दुष्कर्म के मामले में लगातार पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार इस पूरे मामले की दूसरी आरोपी महिला अटेंडेंड जो वारदात के वक्त बस में ही मौजूद थी और जिसने आरोपी का मामले में साथ दिया।

मैं नरोत्तम मिश्रा का दीवाना हूं- फैन ने बाजू पर बनवा ली गृहमंत्री की तस्वीर
वैसे तो हर किसी का अपना पंसदीदा फैन होता है और हर कोई अपने फैन के लिए प्यार दर्शाने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में एक शख्स ऐसा भी है जो गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का फैन है।

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फरोशी का धंधा, 7 लड़कियां और 13 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी छापेमारी करते हुए स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मोके से 7 लड़कियां और 13 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सट्टे में फरार खाचरौद के आरोपी की संपत्ति ध्वस्त…
उज्जैन में सट्टे और अवैध कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके अवैध कब्जों को ध्वस्त किया है। क्राइम ब्रांच ने डिब्बा ट्रेडिंग, कसिनो आईडी, क्रिकेट सट्टा आईडी व ब्याज समेत तांबे की आड़ में चांदी गलाने वाले खाचरौद के फरार

पढ़ाने के नाम पर गंदी हरकतें करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा बोली- गालों और होठों को बैड टच करता था...
स्कूल में छात्राओं से गंदी हरकतें करने वाले टीचर को लवन चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि टीचर स्कूल में पढ़ाई के नाम पर छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था और छात्राओं की शिकायत पर लवन चौकी पुलिस द्वारा टीचर पर कार्रवाई की गई।  

कोट पैंट पहनकर कैसे घूम रहे हैं चित्रगुप्त? अजय देवगन पर भड़के कायस्थ, Thank God के ट्रेलर पर बवाल
अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म थैंक गॉड को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के चित्रगुप्त के किरदार को लेकर रायपुर में विरोध शुरु हो गया है। राजधानी में कायस्थ समाज के लोगों ने अजय देवगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

नाबालिग से कैफे में रेप, इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने मिलने बुलाया और दुष्कर्म करके भाग गया...
रायपुर में एक कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आने पर सनसनी फैली हुई है। नाबालिग से रेप उसी के बॉयफ्रैंड ने किया है। नाबालिग के परिजनों की शिकायत के आधार पर आजाद चौक पुलिस ने लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

सच हो रहा ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का सपना, अब अंदरूनी बस्तरबुडरा एवं भालूपानी में पहली बार पहुंचे कलेक्टर और SP
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के नेतृत्व में बदलाव की बयार देखने को मिल रही है। एक ओर स्वयं मुख्यमंत्री बघेल (CM Bhupesh Baghel) भेंट-मुलाकात अभियान के तहत प्रदेश की ग्रामीण अंचलों में पहुंच रहे हैं।

तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचेगे टीएस सिंह देव, 12 करोड़ 86 लाख रुपए से बने अस्पताल का करेंगे भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (TS Singhdeo) अपने तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर (Baster) पहुंच रहे हैं, अपने प्रवास के पहले दिन स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव (TS Singhdeo) डिमरापाल अस्पताल की 12 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से बनी नई बिल्डिंग का भूमिपूजन करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!