देह व्यापार के खिलाफ सूखा करार में बगावत! सरपंच ने थाने में खोला मोर्चा, बोला - अब नहीं बिकेगा गांव का मान-सम्मान

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Oct, 2025 10:41 AM

rebellion in the drought agreement against prostitution

तहसील रायसेन के ग्राम सूखा करार में वर्षों से चल रहे देह व्यापार के खिलाफ अब गांव के लोग खुलकर सामने आ गए हैं।

रायसेन। (शिवलाल यादव): तहसील रायसेन के ग्राम सूखा करार में वर्षों से चल रहे देह व्यापार के खिलाफ अब गांव के लोग खुलकर सामने आ गए हैं। ग्राम पंचायत सूखा करार के युवा सरपंच अरविंद सिंह ने ग्रामीणजनों के साथ मिलकर थाना सांची पहुंचकर थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी को आवेदन सौंपा। सरपंच ने मांग की है कि गांव में चल रहे इस घिनौने धंधे को तुरंत बंद कराया जाए।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य सपना लावरिया ने भी महिलाओं के साथ मिलकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

बरसों से चली आ रही है कुप्रथा

ग्रामवासियों के अनुसार, गांव में बेड़िया समाज की कुछ महिलाएं और युवतियां बरसों से जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त हैं। सरकार की ओर से अनेक योजनाएं और सुविधाएं दिए जाने के बावजूद यह कुप्रथा खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा असर

ग्रामीणों का कहना है कि इस वजह से गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा हासिल करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जब बच्चे दूसरे शहरों में पढ़ने जाते हैं तो लोग उनके गांव का मजाक उड़ाते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास टूटता है। कई युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं भी सामने आई हैं।

PunjabKesariसमाज में बदल रहा माहौल

गांव के कई युवा सेना में जाकर देश की सेवा कर रहे हैं, तो कुछ खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराई को खत्म कर दिया जाए, तो गांव का भविष्य उज्जवल बन सकता है।

बाहरी लोगों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी

गांव में प्रतिदिन बाहरी लोगों का आना-जाना बढ़ गया है, जिससे महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों का भी खुला कारोबार हो रहा है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई का आश्वासन

थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने कहा कि “हम कानून के दायरे में रहकर गांव में चल रहे देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। हमारा प्रयास है कि सूखा करार गांव को इन बुराइयों से पूरी तरह मुक्त कराया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!