प्रदेश में नामी व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 May, 2026 10:17 AM

renowned businessman shot dead in the state

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां स्थित एक बाजार में मंगलवार शाम को नामी व्यापारी की गोली मारकर हत्या की गई। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात बदमाशों ने हत्या व लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद मौके पर...

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां स्थित एक बाजार में मंगलवार शाम को नामी व्यापारी की गोली मारकर हत्या की गई। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात बदमाशों ने हत्या व लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद मौके पर फरार हो गए। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।  

जानकारी के अनुसार यह घटना, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के पेंड्रा थाना अंतर्गत कोटमी बाजार में हुई है। जहां मंगलवार शाम को पेंड्रा निवासी सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू पिता राजकुमार सोनी की गोली मारकर हत्या की गई। इसी के साथ ही गहनों व नकदी की लूट की गई है। सूत्रों के मुताबिक बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाजार में घुसकर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए।  

वहीं, बाजार में गोली की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। घटनासथल पर लोगों की भीड़ जुट गई। गोली लगने से व्यापारी खून से लथपथ मिला। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!