Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2023 07:47 PM

इंदौर में पदस्थ रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ में दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में पदस्थ रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ में दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने धारा 376 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। वहीं आरोपी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है।
जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम लोगों की सुरक्षा कौन करेगा...जी हां एक ऐसा ही मामला इंदौर में सामने आया है जहां पुलिस विभाग से एएसआई के पद से रिटायर्ड हुए नाथूराम दुबे के खिलाफ विजयनगर पुलिस ने धारा 376 , पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। वहीं डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपी पूर्व में इंदौर क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक एएसआई के पद से रिटायर्ड हुआ था। रिटायर्ड एएसआई नाथूराम दुबे के विजय नगर थाना छेत्र स्थित मकान में किराए से रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची की शिकायत पर रिटायर्ड एसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि रिटायर्ड एएसआई ने 10 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर अपने घर पर चाय बनाने के लिए बुलाया था और इसी दौरान मौका पाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बच्ची ने बचने का काफी प्रयास भी किया तो उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इसके बाद जैसे-तैसे बच्ची वहां से निकली और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसक बाद नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ आकर विजयनगर थाने पर पूरे मामले की शिकायत की है। पुलिस ने रिटायर्ड एएसआई को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है। बहरहाल आरोपी एएसआई के गिरफ्तार होने के बाद आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की जा सकती है।