हादसा: बुरहानपुर में निजी स्कूल की छत गिरी, एक छात्र घायल

Edited By meena, Updated: 18 Sep, 2019 03:35 PM

roof of private school falls in burhanpur one student injured

बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के बाड़ी की बोल स्थित वैदिक विद्यापीठ स्कूल के एक कक्ष की छत अचाकन भरभरा कर गिर गई। बुधवार सुबह घटित इस घटना में वहां मौजूद एक छात्र दबकर घायल हो गया। घायल छात्र को तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है...

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के बाड़ी की बोल स्थित वैदिक विद्यापीठ स्कूल के एक कक्ष की छत अचाकन भरभरा कर गिर गई। बुधवार सुबह घटित इस घटना में वहां मौजूद एक छात्र दबकर घायल हो गया। घायल छात्र को तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जायजा लिया। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कक्षा में ज्यादा विद्यार्थी मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं लगातार हो रही बारिश से स्कूल की छत पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। जो बुधवार सुबह अचानक गिर गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!