साध्वी संजना सखी किन्नर अखाड़ा की MP अध्यक्ष नियुक्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2025 07:36 PM

sadhvi sanjana sakhi appointed mp president of kinnar akhara

किन्नर अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि अजयदास महाराज ने महामंडलेश्वर साध्वी संजना सखी को किन्नर अखाड़ा का मध्यप्रदेश...

भोपाल : किन्नर अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि अजयदास महाराज ने महामंडलेश्वर साध्वी संजना सखी को किन्नर अखाड़ा का मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ उन्हें प्रदेश में किन्नर वर्ग सहित सभी वर्गों को सनातन धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक करने और संरक्षण के लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साध्वी संजना सखी प्रदेश में किन्नर समुदाय के उत्थान, गुरुकुल स्थापना, बौद्धिक विकास और मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन दिलाने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाएंगी। अन्य पदों पर नियुक्ति भी शीघ्र की जाएगी। उनकी नियुक्ति पर किन्नर समुदाय और विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि अजयदास महाराज का आभार व्यक्त करते हुए साध्वी संजना सखी को शुभकामनाएं दी हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!