MP के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, कलेक्टर ने की घोषणा

Edited By meena, Updated: 14 Oct, 2025 08:30 PM

schools will remain closed tomorrow in this district of mp the collector announ

ग्वालियर जिले में बुधवार 15 अक्टूबर को पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये अवकाश रहेगा...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर जिले में बुधवार 15 अक्टूबर को पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये अवकाश रहेगा। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। इस दिन संभावित स्थानीय आयोजन एवं यातायात व्यवस्था बाधित होने की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनने पर बच्चों को असुविधा न हो और उनके हित प्रभावित न हो, इस बात को ध्यान में रखकर यह छुट्टी घोषित की गई है।

PunjabKesari

जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 15 अक्टूबर को जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सी.बी.एस.ई. व आई.सी.एस.ई. विद्यालयों में अध्ययनरत 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी शिक्षक अपने स्कूल में उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य सम्पादित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!