MP BJP की नई टीम में सिंधिया, शिवराज समर्थकों को मिलेगा मौका, जल्द जारी होने वाली है लिस्ट

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 23 Oct, 2025 05:24 PM

scindia and shivraj supporters will get a chance in the new mp bjp team

मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम लगभग तैयार हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार शाम तक नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है। नई टीम में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग...

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम लगभग तैयार हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार शाम तक नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है। नई टीम में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

13 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री और 13 मंत्री हो सकते हैं टीम में
सूत्रों के अनुसार, नई प्रदेश कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, 13 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार टीम का आकार छोटा होगा। पिछली टीम के कुछ नेताओं को प्रमोशन भी मिल सकता है।

सिंधिया और शिवराज कैंप के नेताओं को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
भाजपा के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो नई टीम में सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के समर्थकों को प्रमुख स्थान मिल सकता है। इसके अलावा वर्तमान सांसदों और संगठन में सक्रिय चेहरों को भी जगह दी जा सकती है।

केंद्रीय नेतृत्व के पास सूची, शाम तक जारी होने की संभावना
नई कार्यकारिणी की अंतिम सूची केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजी जा चुकी है। पार्टी मुख्यालय में अनुमोदन के बाद इसे आज शाम तक जारी किए जाने की संभावना है। खबर है कि कुछ नए चेहरों को भी प्रमुख पदों पर मौका मिलेगा ताकि संगठन में नई ऊर्जा लाई जा सके। पार्टी सूत्रों के अनुसार टीम संतुलित होगी। अनुभव, संगठन क्षमता और सामाजिक प्रतिनिधित्व, तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!