पत्थरों से सिर कुचली लाश मिलने से फैली सनसनी, अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2022 04:51 PM

sensation spread after getting a dead body crushed by stones

इंदौर में एक महिला का पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। आज सुबह लोगों ने जब महिला की लाश खून से सनी गली में पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में एक महिला का पत्थरों से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। आज सुबह लोगों ने जब महिला की लाश खून से सनी गली में पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने महिला के शव को पहले पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। वही पुलिस अधिकारी आस पास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को पहले लोगों ने पास की गली में कुछ महीनों पहले देखा था हालांकि पहचान होने के बाद ही पूरी हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझा कर हत्या करने वाले अपराधी तक पहुंच सकेगी।

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र की लड्डू वाली गली में अज्ञात आरोपी ने एक महिला की सिर पत्थरों से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।  महिला की पहचान अब तक तो नहीं हुई है। वही पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी। वही जब आज सुबह लोगों ने महिला की लाश को देखा तो अफरा तफरी सी मच गई थी जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। महिला की हत्या किसने की है पुलिस आरोपी का भी पता लगाने में जुटी है। वही सबसे पहले पुलिस महिला की पहचान करने में लगी है जिसके बाद महिला की पूरी जानकारी पुलिस को मिलेगी उसके बाद ही पुलिस आरोपी तक पहुंच सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!