MP में बीजेपी के संपर्क में हैं कई कांग्रेस विधायक, 12 नामों की लिस्ट तैयार; कर सकते है क्रॉस वोटिंग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Jun, 2026 02:17 PM

several congress mlas in mp are in touch with the bjp a list of 12 names has

MP desk: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस रणनीति बनाने में जुटी है। राज्यसभा के लिए खाली हो रहीं सीटों में से 2 बीजेपी की व एक सीट कांग्रेस के पास है। 2 सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा के दो उम्ममीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर...

MP desk: मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस रणनीति बनाने में जुटी है। राज्यसभा के लिए खाली हो रहीं सीटों में से 2 बीजेपी की व एक सीट कांग्रेस के पास है। 2 सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा के दो उम्ममीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया। वहीं, कांग्रेस ने तीसरी सीट पर मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित कर दिया। लेकिन, अब मामला और दिलचस्प तब हो गया है जब भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार के नाम घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एमपी के कई कांग्रेस विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। करीब 12 नामों की लिस्ट तैयार की जा चुकी है। जो क्रॉस वोटिंग कर सकते है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के भाजपा नेता, क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों की लिस्ट बना चुके हैं। जिसमें करीब 12 विधायकों के बीजेपी से संपर्क का दावा किया गया है। बीजेपी द्वारा विधायकों के नाम चिन्हित किए जाने की सूचना कांग्रेस को भी है। यही कारण है कि विपक्षी खेमे में हलचल मची है। कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ाबंदी करने में जुट गई है। उन्हें हैदराबाद या बेंगलुरु में किसी होटल में रखने की कवायद चल रही है। इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र की लड़ाई है और हर हालात में कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा जाएगा। 

बीजेपी ने तीसरी सीट पर महेश केवट को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता व केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि हमारे पास अतिरिक्त वोट हैं इसलिए प्रत्याशी खड़ा किया। खास बात यह है कि एमपी से तीसरा उम्मीदवार जीत की गारंटी पर दिल्ली से मंजूरी मिलने के बाद ही उतारा गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!