कांग्रेस में बड़ा उलटफेर! 48 घंटे में कार्यकारिणी पर रोक, प्रदेश नेतृत्व ने लिया चौंकाने वाला फैसला

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Apr, 2026 06:03 PM

shajapur congress panel suspended within 48 hours

जिले की कांग्रेस राजनीति में उस समय अचानक हलचल मच गई जब नई घोषित जिला कार्यकारिणी को महज 48 घंटे के भीतर ही स्थगित कर दिया गया।

शाजापुर। जिले की कांग्रेस राजनीति में उस समय अचानक हलचल मच गई जब नई घोषित जिला कार्यकारिणी को महज 48 घंटे के भीतर ही स्थगित कर दिया गया। 25 अप्रैल को जारी की गई 51 पदाधिकारियों की सूची पर 27 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रोक लगा दी, जिससे संगठन के भीतर असंतोष और असमंजस की स्थिति बन गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि कार्यकारिणी में कुछ आंशिक संशोधन” आवश्यक हैं, जिसके बाद एक नई और संशोधित सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

संगठन के भीतर असंतोष के संकेत

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही नई कार्यकारिणी की सूची सामने आई, संगठन के अंदर नाराजगी उभरने लगी। कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं का नाम सूची में शामिल न होने पर असंतोष खुलकर सामने आया। इसी को लेकर भीतरखाने विरोध तेज होता चला गया, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बढ़ते विरोध और असंतुलन की शिकायतों के बाद प्रदेश नेतृत्व ने तत्काल प्रभाव से सूची को स्थगित करने का निर्णय लिया, ताकि संगठनात्मक संतुलन को दोबारा साधा जा सके।

कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति

जिले में लंबे समय से नई कार्यकारिणी के गठन का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन घोषणा के तुरंत बाद लगी रोक ने कार्यकर्ताओं को असमंजस में डाल दिया है। फिलहाल सभी की निगाहें अब संशोधित सूची पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि संगठनात्मक ढांचे में क्या बदलाव किए जाएंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी सूची में संतुलन और सभी गुटों को साधने की कोशिश की जाएगी, ताकि जिले में संगठनात्मक गतिविधियां सुचारू रूप से आगे बढ़ सकें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!