Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Apr, 2026 03:11 PM

बैतूलः मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल में ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, बाद में शादी से...
बैतूलः मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल में ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसी के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से नोएडा निवासी सुनील राजपूत (25) से हुई थी। परिचय बढ़ने के बाद आरोपी बैतूल आया और एक होटल में ठहरकर महिला से मिला, जहां उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी के कहने पर महिला बिना परिजनों को बताए नोएडा पहुंची, जहां आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। मानसिक आघात से पीड़ित महिला ने बैतूल लौटकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर विशेष टीम नोएडा भेजी गई, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डहेरिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने महिलाओं से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।