शिवराज का दावा- MP में BJP जीतेगी 25 लोकसभा सीटें

Edited By suman, Updated: 08 Feb, 2019 10:10 AM

shivraj s claim disillusioned with congress s people in madhya pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा  दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ''राज्य में 2 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है और भगवा पार्टी लोकसभा चुनावों में...

भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा  दावा किया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 'राज्य में 2 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है और भगवा पार्टी लोकसभा चुनावों में वहां कम से कम 25 सीटें जीतेगी।'


PunjabKesari
 

वादों को पूरा करने में विफल रही कांग्रेस
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'नवंबर 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाली कांग्रेस, विधानसभा चुनावों से पहले किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही। अब लोग लोकसभा चुनावों में अपना गुस्सा उतारेंगे'। उन्होंने कहा कि 'हमारा लक्ष्य सभी 29 (मध्यप्रदेश से लोकसभा सीटें) हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से करीब 25 सीटें जीतेंगे।'

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!