शिवराज के मंत्री ने स्वीकार की राघोगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- जयवर्धन कोई तोप थोड़े हैं...

Edited By meena, Updated: 25 Jan, 2023 01:35 PM

shivraj s minister accepted the challenge of contesting from raghogarh

मध्य प्रदेश पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की चुनौती स्वीकार करते हुए राघोगढ़ चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बयान पार्टी

गुना(मिस्बाह नूर): मध्य प्रदेश पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की चुनौती स्वीकार करते हुए राघोगढ़ चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बयान पार्टी आदेश देगी तो राघोगढ़ से भी चुनाव लड़ लूंगा जयवर्धन सिंह कोई तोप थोड़ी है।

मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष से मिली राघोगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। सिसोदिया ने चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि अगर पार्टी मुझे राघौगढ़ से टिकट देगी तो मैं वहीं से चुनाव लडूंगा। जयवर्धन कोई तोप थोड़ी ना हैं।

मंत्री सिसोदिया ने आगे कहा जिस नगर पालिका में एक-दो सीटें आती थी वहां भारतीय जनता पार्टी की आज 8 सीटें आईं हैं। वोटिंग प्रसेंटेज आपको चेक करना चाहिए। आप पाएंगे कि राघोगढ़ में धीरे-धीरे जयवर्धन सिंह की पूरी जमीन खिसक रही है उनको सोचना चाहिए।

दरअसल दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश की 19 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित चुनाव पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ का रहा। यहां एक बार फिर कांग्रेस ने नगर पालिका में बहुमत हासिल कर लिया। वो भी तब जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी थी। राघोगढ़ से चुनाव लड़ने का चैलेंज नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!