जब ऐसे पुलिसवाले हैं तो गुंडों की क्या जरुरत,SI ने चौराहे पर पहले बुलेट सवार को गालियां दी,नीचे बिठाया फिर मारी लात

Edited By Desh Raj, Updated: 05 Apr, 2026 03:41 PM

si abuses bullet rider then kicks him

इंदौर पुलिस जहाँ एक ओर जनता के साथ हर दम खड़ा होने का दावा करती है.. वहीं दूसरी ओर इस दावे के उपर सवाल भी खडे करती है। 'खाकी' की छवि को धूमिल करने का एक संगीन मामला इंदौर के रेडसिन चौराहे से सामने आया है

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर पुलिस जहाँ एक ओर जनता के साथ हर दम खड़ा होने का दावा करती है.. वहीं दूसरी ओर इस दावे के उपर सवाल भी खडे करती है। 'खाकी' की छवि को धूमिल करने का एक संगीन मामला इंदौर के रेडसिन चौराहे से सामने आया है जहां पर वर्दी पर कई सवाल उठ रहे हैं।  सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर बलराम तोमर एक बुलेट सवार को सरेराह गालियां दे रहे हैं और साथ में लात मारते नजर आ रहे हैं.. रेडिसन चौराहे पर हुई इस 'गुंडागर्दी' ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है।वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन करतूत नई नहीं है।

DCP ट्रैफ़िक राजेश त्रिपाठी ने कही जांच की बात

ये वीडियो इंदौर के व्यस्त रेडिसन चौराहे और यहाँ तैनात ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर बलराम सिंह तोमर का है ...रविवार  को सोशल मीडिया पर वायरल हुए महज 6 सेकंड के एक वीडियो ने एसआई तोमर की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है..

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एसआई का पारा सातवें आसमान पर है...वो मर्यादा लांघते हुए बुलेट चालक पर लात बरसा रहे हैं... वीडियो भले ही पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसमें एसआई की दबंगई और गाली-गलौज साफ सुनी जा सकती है। वहीं इस मामले में DCP ट्रैफ़िक राजेश त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में भी आया है ... उच्च स्तर के अधिकारियों से पूरे मामले की जाँच कराई जाएगी.किन परिस्थितियों में मामला गाली गलौज और मारपीट तक पहुंचा इसका पता लगा जाएगा।

एसआई बलराम तोमर का विवादों से पुराना नाता

आपको  बता दें कि एसआई बलराम तोमर का विवादों से पुराना नाता रहा है.. ट्रैफिक विभाग में आने से पहले वे क्राइम ब्रांच में तैनात  थे...चुनाव के दौरान उन्हें उज्जैन स्थानांतरित किया गया था, लेकिन वे फिर इंदौर लौट आए.. हाल ही में उन पर वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लग चुके हैं.. लिहाजा इस वीडियो के आने के बाद विभाग की काफी किरकिरी हो रही है..

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!