इंदौर की सड़कों पर निकले सिंगर दिलजीत दोसांझ, 56 दुकान पर खाए पोहे - जलेबी

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Dec, 2024 12:32 PM

singer diljit reached 56 shops of indore

सिंगर दिलजीत दोसांझ रविवार को सुबह 56 दुकान पर पहुंचे और पोहे-जलेबी खाए

इंदौर। (सचिन बहरानी): पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ रविवार को सुबह 56 दुकान पर पहुंचे और पोहे-जलेबी खाए, इस दौरान वहां फैंस की भीड़ लग गई थी, सिंगर दिलजीत ने भी मौके पर मौजूद सभी लोगों से मुलाकात की और सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। आपको बता दें कि शनिवार की शाम को दिलजीत दोसांझ इंदौर पहुंचे थे। 

रविवार की शाम को C - 21 एस्टेट ग्राउंड पर उनका कंसर्ट होना है, पुलिस ने कंसर्ट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ भारत में ‘दिल-लुमिनाती टूर’ कर रहे हैं,इसी का एक शो इंदौर में आयोजित हो रहा है।

PunjabKesariदिलजीत ने पलासिया चौराहा पर पहुंचकर साइकिलिंग करने वाले ग्रुप से भी मुलाकात की और उनको अपने शो के टिकट भी दिए हैं। दिलजीत का बाईपास स्थित सी 21 एस्टेट ग्राउंड पर शाम को कंसर्ट होने वाला है, इसे लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर लिया है और दोपहर 12 बजे से भारी गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!