जब महिला ने कलेक्टर से कहा- पानी पी लीजिए सर, अफसर का रिएक्शन देख, हर कोई कर रहा तारीफ

Edited By meena, Updated: 06 Jan, 2026 12:35 PM

singrauli collector gaurav benal is being praised for his simplicity

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला कलेक्टर गौरव बेनल सोमवार को गोड़बहरा ग्राम पंचायत के झुंडिहवा गांव पहुंचे तो एक खास पल देखने को मिला। यहां स्व सहायता समूह की एक दीदी ने कलेक्टर से...

सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला कलेक्टर गौरव बेनल सोमवार को गोड़बहरा ग्राम पंचायत के झुंडिहवा गांव पहुंचे तो एक खास पल देखने को मिला। यहां स्व सहायता समूह की एक दीदी ने कलेक्टर से पानी पीने का आग्रह करते हुए कहा -' सर,पानी पी लीजिएगा।'

PunjabKesari

दरअसल, कलेक्टर गौरव बेनल आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह द्वारा चल रहे कार्यों को देखने पहुंचे थे। समूह की दीदियों के साथ बैठकर कलेक्टर ने संवाद किया। उन्होंने समूह की महिलाओं को उनकी रुचि अनुसार आजीविका से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य के लिए डीएमएफ और सीएसआर मद से आर्थिक मदद का आश्वासन भी कलेक्टर ने महिलाओं को दिया। गौरव बेनल ने स्व सहायता समूह की उन महिलाओं की प्रशंसा की जो आजीविका में रुचि ले रही हैं और आत्मनिर्भर बनकर अपना घर परिवार चल रही हैं।

PunjabKesari

स्व सहायता समूह से संचालित आटा चक्की देखने पहुंचे कलेक्टर गौरव बेनल जब जाने लगे तो एक दीदी ने धीमी आवाज में कहा सर पानी पी लीजिएगा। महिला के इस भाव को कलेक्टर ने स्वीकार किया। कलेक्टर गौरव बेनल के इस सादगी भरे भाव की भी चर्चा हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!